पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का परचम लहराने की शपथ ली

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का परचम लहराने की शपथ ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस ने किया फल वितरण तो युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान

भास्कर संवाददाता | दमोह

संचार क्रांति के महानायक राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वृद्धा आश्रम में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि आज हम सभी राजीव जी के पुण्यतिथि पर यह शपथ लेते हैं कि आगामी विधानसभा 2018 में मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरा देंगे। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी, अजय टंडन, ललित नायक, पप्पू नायक, मनु मिश्रा, अरुण टंड, लालचंद राय, संजय चैौरसिया, कमलेश उपाध्याय, भूपेंद्र अजमानी मौजूद थे। अतिथियों ने कहा कि राजीव गांधी जी ही इस देश के ऐसे प्रधानमंत्री हुए हैं जिनकी छवि आज भी देशवासियों के दिलों में अंकित है। उसे कोई मिटा नहीं अपनाया है। उनके बताए पदचिन्हों पर चलकर देेश का नाम रोशन करेंगे उधर युवा कांग्रेस के उत्साही नौजवानों ने जिला अस्पताल पहुंचकर पार्टी के चुनाव चिन्ह पंजा की तरह 5 युवकों जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव, जिला महासचिव अरविंद अवस्थी, चंद्र प्रताप सिंह, अजय जाटव ने रक्तदान किया। साथ ही 25 युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपना नाम रक्त देने के लिए लिखवाया।

इस मौके पर इस मौके पर बृजकिशोर सोनी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, नितिन मिश्रा, कमलेश भारद्वाज, यशपाल सिंह, अमर सिंह, बाबूलाल पटेल, पप्पू साबिर, पप्पू कासोटिया, संध्या रोशन नायक, रविकांत ठाकुर, दिनेश रैकवार, राहुल जैन, दीपक मिश्रा, संध्या नायक, पवन गुप्ता ने कहा कि असहाय गरीब और जरूरतमंद को सहायता के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।

खबरें और भी हैं...