दमोह। बारिश से पहले शहर में नाला और नालियाें की सफाई के लिए नगरपालिका ने अभियान छेड़ दिया है। कई जगह तो 20 से 25 कर्मचारी एक साथ सफाई अभियान में जुटे हैं, लेकिन उनके सामने अतिक्रमण एक बड़ा चैलेज खड़ा हो गया है। न तो नालों का अतिक्रमण तोड़ पा रहे हैं और न ही उसकी सफाई कर पा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि नगरपालिका के सर्वे में 90 प्रतिशत नाला और नालियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण करने वालाें को नोटिस दे दिए गए हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने काे लेकर सब चुप्पी साधे हैं।