दमोह। जिले के अलग अलग पुलिस थानों में मारपीट के सात मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पथरिया थाना में प्रहलाद पिता हीरालाल यादव 30 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उमाशंकर यादव व अन्य एक ने उधारी के पैसा मांगने पर से कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी। पटेरा थाना में लक्ष्मण पिता बेनीप्रसाद विश्वकर्मा 58 ने रिपोर्ट की है कि अस्सू मुसलमान ने लीवर से मारपीट कर दी। पटेरा थाना में ही चौपरा निवासी जहान सिंह ने रिपोर्ट की है कि आधार राजपूत ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर दी। देहात थाना में बासनी निवासी राजू आदिवासी 41 ने रिपोर्ट की है कि पूरन आदिवासी व अन्य एक ने डंडा से मारपीट की। कोतवाली थाना में राजीव गांधी कालोनी निवासी प्रियाशु दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आकाश जडिया व अन्य एक ने लात घूंसों से मारपीट की। पथरिया थाना में बोतराई निवासी हरिराम पटेल 32 ने रिपोर्ट की है कि भागीरथ कुर्मी ने लाठी से मारपीट कर दी।