पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्माण स्थल का जायजा लेकर पानी पाउच के नमूने लिए गए

निर्माण स्थल का जायजा लेकर पानी पाउच के नमूने लिए गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा

दमोह। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार अहिरवाल ने पानी पाउच का निर्माण करने वाले निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। कार्रवाई में ग्राम-देवरी किशनदास, बासां तारखेडा, दमोह स्थित मेसर्स श्री जागेश्वरनाथ बेवरेजेस संचालक कवीश ताम्रकार की सेजल ब्रांड पैकेज्ड ड्रिंकिग वाटर, बोतलबंद पानी एवं पानी पाउच का निर्माण करने वाली फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की कार्यवाही में परिसर में निर्मित हो रहे एवं विक्रय के लिए संग्रहित सेजल ब्रांड पानी पाउच पैकैज्ड ड्रिकिंग वाटर का नमूना जांच के लिए लिया गया। नमूने को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में अगर पानी पाउच के नमूने मानक स्तर का नहीं पाए जाते हैं तो इस संबंध में निर्माता कंपनी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...