दमोह। जहरीला पदार्थ का सेवन करने पर दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के तीनगुल्ली निवासी निर्मला पति साेनू 24 ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं नोहटा थाना क्षेत्र के जाेरतला निवासी राजेश पिता सोने सिंह 20 ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।