दमोह | शाहअल्बी एसोसिएशन मप्र द्वारा बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ पटेरा से जिलाध्यक्ष डॉ. ताहिर अली ने किया। बताया गया कि हर घर से बेटी या बेटा रोज शाला जाएगा तो प्रथम आएगा। जिससे वह अपना एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगा वहीं माता पिता का भी फर्ज है कि अपने बच्चों को पढ़ाएं, कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मुजाबिर शाह, तहसील अध्यक्ष काजी रफीक शाह, तहसील उपाध्यक्ष अनवर, साहिर शाह, करामत शाह, साबिर, सुल्तान, मोनू, राजा, आशिक आदि मौजूद थे।
धर्म...श्रद्धा से मिलते हैं भगवान : कथाचार्य
दमोह | जबलपुर नाका के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास आचार्य रवि शास्त्री ने कहा कि भगवान पाखंड से नहीं बल्कि सच्ची श्रद्धा से मिलते हैं। शास्त्री ने कहा भगवान ने कहा कि निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कुपट छल छिद्र नाभावा। अगर आपके हद्य में छल कपट द्वेष है तो आप कितना भी दिखावा कर लें भगवान कभी नहीं मिलते। जब श्रीकृष्ण कौरवों की सभा में गए और उनसे कहा आप को पांडवों का आधा राज्य देना चाहिए तो दुर्योधन राज्य नहीं देने के लिए कहता है और कहता है कि आप पधारिए मेरी मां गांधारी ने आपको छप्पन प्रकार के भोजन बनाए हैं तो भगवान श्रीकृष्ण प्रेम के भूखे होते हैं।
उपलब्धि...साक्षी का सिविल जज में चयन, सम्मान
दमोह | क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी साक्षी मसीह का सिविल जज में चयन हुआ है। वे शिरोमणी अजय मसीह प्रधानाध्यापक शिक्षक मिशन स्कूल के सुपुत्री हैं। उन्होंने बीएएलएलबी आर्न्स केंद्रीय विश्व विद्यालय सागर से प्रथम स्थान औरर 2 स्वर्ण पदको से वर्ष 2015 में सम्मानित हुईं। एलएलएम में वर्ष 2017 में सर्वोच्च अंकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान फल स्वरूप दीक्षांत समाराेह में राष्ट्रपति द्वारा विवि पदक से हाल ही में सम्मानित किया गया। साक्षी इसका श्रेय परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह को देती हैं।
सत्संग...उद्धार के लिए ज्ञान गंगा पृथ्वी पर आई
दमोह | सिविल वार्ड नंबर 7 बेलाताल तालाब के पीछे श्रीमद भागवत कथा चल रही है। शुक्रवार की कथा में पं. भरत लाल द्विवेदी ने गोकर्ण उपाख्यान एवं भगवान के अवारों की कथा का वाचन किया। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि यह ज्ञान गंगा कलयुग के कलुषित प्राणियों का उद्धार करने के लिए पृथ्वी पर आई है। कथा श्रवण से ही मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है। कथा व्यास ने धर्मादि का निरूपण किया। कथा के दौरान मुख्य यजमान दरयाव सिंह, मुन्नीबाई सहित बड़ी संख्या में श्रोताआें की उपस्थिति रही।शर्मा, कमलेश भारद्वाज, निधि श्रीवास्तव, कमला निषाद, बबलू भट्ट के अलावा आसपास से आए सैकड़ों भक्त मौजूद थे।
पुरुषोत्तम मास... शिव का अभिषेक कर जल अर्पण
दमोह | पुरूषोत्तम मास में सिद्धक्षेत्र बांदकपुर धाम में विराजमान भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के विश्राम के साथ भंडारा किया गया। गौरतलब है पुरुषोत्तम मास के दौरान शहर सहित ग्रामीण अंचलों में कहीं भागवत कथा तो कहीं राम कथा के अलावा शिव को जल अर्पण करने वालों की कतारें लग रही हैं।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।
हमारा ई-मेल आईडी है b.vipin@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9300739610, 9425451393, 9179577428
नियुक्ति...स्वामी कर्मचारी संघ के फिर बने अध्यक्ष
दमोह | मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ दमोह के चुनाव में दमोह स्थापना के साथ ही हटा, पथरिया, तेंदूखेड़ा के मतदाताओं ने भाग लिया। प्रत्याशी अनिल स्वामी एवं राजेंद्र बिदौल्या आमने-सामने थे जिनमें अनिल कुमार स्वामी पुन: अध्यक्ष निर्वाचित हुए। स्वामी के अध्यक्ष बनने पर संघ के सदस्य डोनेल्ड मसीह, राजेश तिवारी, हरिश उमरमलिया, शकील खान, शशिकांत मिश्रा, आलोक ठाकुर, लोकेश भार्गव, मयूर उपाध्याय, हरेंद्र तिवारी, राजेश पटेल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज ने हर्ष जताया।
ज्ञापन... कर्नाटक चुनाव का विरोध, ज्ञापन दिया
दमोह | जिला कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कर्नाटक चुनाव का विरोध जताया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के द्वारा संविधान की हत्या हुई और भाजपा के खनन माफिया वर्तमान सीएम बीएस यदुरप्पा के पास पर्याप्त विधायक न होते हुए भी जिस तरह आनन फानन में उनकी ताजपोशी की गई उसके विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अजय टंडन, रतनचंद जैन, राजू गुप्ता, सतीश जैन, मनु मिश्रा, पप्पू नायक, लालचंद राय, संजय चौरसिया, बृजकिशोर सोनी, राजेश तिवारी, सुदामा दुबे, आशुतोष शर्मा, कमलेश भारद्वाज, निधि श्रीवास्तव, कमला निषाद, बबलू भट्ट आदि मौजूद रहे।