पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में वॉटर कूलर का इंतजाम करेंगे : अध्यक्ष

शहर में वॉटर कूलर का इंतजाम करेंगे : अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई की बैठक एक होटल में हुई। वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश इकाई की बैठक के बाद जिला इकाई, तहसील इकाई की बैठक के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में तहसील का भ्रमण एवं प्रभाव जिला इकाई की बैठक तहसील प्रभारियों का तहसील में प्रवास एवं बैठक, गर्मी में शहर में वाटर कूलर की व्यवस्था करना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल किए गए।

बैठक में सातों तहसील के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी के साथ जिला इकाई नगर इकाई महिला इकाई एवं युवा इकाई की उपस्थिति रही। बैठक में जिला प्रभारी राकेश सिंघई, जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल नगर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष पदम इटोरिया, जिला उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, युवा अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, महामंत्री जुगल अग्रवाल, बटियागढ़ तहसील अध्यक्ष बाबूलाल जैन, पथरिया तहसील महामंत्री कविश सिंघई, पटेरा तहसील प्रभारी नरेंद्र बजाज, बटियागढ़ युवा अध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, मीडिया प्रभारी चंद्र कुमार असाटी, आशीष जैन, प्रमोद गांगरा, संजय रतले, आलोक असाटी, राकेश अग्रवाल, अजित मोदी, रतनचंद्र जैन, जीडी नामदेव, प्रदीप गुप्ता, ललित असाटी, कपिल साहू, रवि अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, राकेश, प्रदीप आदि मौज्ूद थे।

खबरें और भी हैं...