दमाेह जिला अस्पताल में प्रभारी रेडियोग्राफर के पद पर पदस्थ हैं जावेद खां
भास्कर संवाददाता | दमोह
इरादे बुलंद हो तो मुश्किल से मुश्किल मंजिल मिल जाती है। यह साबित कर दिखाया है फुटेरा निवासी जावेद खां ने। उन्होंने प|ी से मिले मागर्दशन में पढ़ाई करके पीईबी की मत्स्य निरीक्षक की परीक्षा में प्रदेश में 26 वीं रैक हासिल की है। 39 साल के श्री खान जिला अस्पताल में रेडियोग्राफर हैं।
काम का लोड अधिक होने की वजह से उन्हें परेशानी जा रही थी। उनकी यह परेशानी उनकी प|ी फिरदोश को रास नहीं आ रही थी इसलिए उन्होंने जावेद को घर में ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराई। एमए हिंदी साहित्य से पास फिरदोस ने घर के सारे काम करने के बाद समय मिलने पर पति को पढ़ाया। जावेद ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी। उसके बाद से प|ी निरंतर यह प्रयास कर रही थीं कि मेरी नौकरी बदल जाए और वे इसके लिए कामयाब भी रहीं।
परीक्षा की तैयारी के
लिए घड़ी नहीं देखी
जावेद ने बताया कि उसका एक बेटा और एक बेटी है। अपनी सफलता का श्रेय जावेद ने अपनी प|ी फिरदोश, मां शाहजहां और पिता निजाम खां को दिया है। उसने बताया कि उसे इस बात की खुशी है कि मैं कुछ अलग कर सका। इस परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने कभी घड़ी नहीं देखी, बल्कि जब समय मिला और जितना समय मिला, पूरा का पूरा पढाई पर खर्च किया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की प्रेरणा एवं प|ी के सहयोग से ही यह उपलब्धि हासिल हो सकी है।