दमोह | सतधरू सिंचाई एवं पेयजल परियोजना का भूमि पूजन 20 मई को सुबह10 बजे वित्त मंत्री जयंत मलैया करेंेगे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि परियोजना के संबंध में वित्त मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव के द्वारा क्लब हाउस श्याम नगर में दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी दी जाएगी।