पुरूषोत्तम मास में जहां सभी मंदिरों में सुबह से रात तक धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। वहीं घंटाघर स्थित श्रीदेव जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर में पुरूषोत्तम माह में विशेष अनुष्ठान जारी हैं। शुक्रवार को श्री देव जानकी रमण सरकार झूला पर विराजमान हुए और भक्तों ने उन्हें झूला झुलाया।
अखंड़ हरेराम नाम का संकीर्तन चल रहा है। सुबह शाम भगवान की आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई है। वहीं भगवान का विशेष श्रंगार किया जा रहा है। यहां भगवान श्रीराम लक्ष्मण जानकी मनोहारी प्रतिमा विराजमान हैं साथ ही श्रीहनुमान जी, विष्णु लक्ष्मीजी सहित देवी देवता मंदिरों में विराजमान हैं।
श्री देव जानकी रमण बंूदाबहू मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवी सिंह राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को झूलोत्सव मनाया गया और 19 मई को श्री गणेश चतुर्थी उत्सव होगा। जिसमे गणेश जी के एक हजार नाम से एक हजार मुगद के लड्डू चढा़कर उनका सहसार्चन किया जाएगा। पुजारी मुकेश पाठक, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, पं. रवि शास्त्री ने बताया कि झूलोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ है एवं गणेश चतुर्थी में विधिवत गणेश पूजन होगा। जिसमें एक हजार लड्डूओं के साथ दूवा, पंचमेवा, लोग, इलायची, सुपारी जिसकी संख्या भी एक हजार होगी जिससें गणेश भगवान का सहसार्चन होगा। गणेश पूजन, सहसार्चन करने से मनोकामनाओं की सिद्धि होती है। मंदिर ट्रस्ट के आलोक पांडे, अनुराग श्रीवास्तव, गोपाल प्रसाद नामदेव, ओंकार असाटी, उमा प्रसाद असाटी, कीरत सिंह ठाकुर, पुरूषोत्तम पटेल ने उपस्थिति का आग्रह किया है।
पुरुषोत्तम मास में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बांदकपुर धाम में शिव को जल अर्पण।