पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टोरेट के सामने यूथ कांग्रेस ने की नारेबाजी, पीएम मोदी का पुतला फूंका

कलेक्टोरेट के सामने यूथ कांग्रेस ने की नारेबाजी, पीएम मोदी का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेट के सामने शुक्रवार की दोपहर यूथ कांग्रेस ने पुलिस को छकाकर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया। यूथ कांग्रेस का आरोप है केंद्र सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कांग्रेसियाें ने महाराणा प्रताप चौक पर जमकर नारेबाजी की और पहले पुलिस को छकाने के लिए कपड़ा जला दिया, जिसे बुझाने लिए पुलिस ने पहले से ही फायर बिग्रेड वाहन को बुला लिया था।

कपड़ा जलाने पर फायर बिग्रेड से बुझाया गया। इसके बाद काफी देर तक कांग्रेसी सड़क पर यहां वहां घूमते रहे, बाद में साइड में खड़े हो गए। इसी कुछ युवा जलता हुआ पुतला हाथ में लेकर दौड़ते हुए आए और चौराहा पर पुलिस के सामने से घुमाया जिसे बुझाने के लिए पुलिस दौड़ी और पुतला बुझाने के लिए कुप्पे से पानी डाला फिर बुझा हुआ पुतला छीना। इस मौके पर सीएसपी सहित कोतवाली टीआई अरविंद दांगी, देहात थाना प्रभारी विनोदशंकर यादव सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव ने बताया कि कर्नाटक में हुए चुनाव में जिस तरीके से धनबल बाहुबल और सत्ता का दुरुपयोग हुआ है साथ ही बिना बहुमत की भाजपा को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण पत्र दिया जाना जन विरोधी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले निर्णय के विरोध में युवा कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के विरोध में नारेबाजी कर पुतला फंूका।

कर्नाटक में हुए चुनाव में भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाकर देश के प्रधानमंत्री का पुतला जलाते दमोह यूथ कांग्रेस के नेता।

अध्यक्ष ने कहा-कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या

अध्यक्ष ने कहा-कर्नाटक में जिस प्रकार भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है और राज्यपाल ने संविधान का अपमान किया है वह निंदनीय है। मनु मिश्रा ने कर्नाटक की घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा सत्ता की लालच में लोकतंत्र की हत्या हुई है। नितिन मिश्रा ने कहा कि बड़ी बड़ी बातें करने वाले देश के प्रधानमंत्री का काला चेहरा कर्नाटक में उजागर हो गया है जनता इन्हें सबक सिखाएगी। इस दौरान निधि श्रीवास्तव, दिनेश रैकवार, मुख्तार जाफरी, दीपक मिश्रा, नौषाद खान, अजय जाटव, राजू, अमित, आशुतोष, श्याम, यशपाल, राजा, पप्पू, रमेश, विक्रम, अमर, बबलू, शेलेंद्र, बादशाह, वीरेंद्र आदि थे।

खबरें और भी हैं...