पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतधरू सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन कल

सतधरू सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | 315.65 करोड़ से बनने वाली सतधरू मध्यम सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन वित्तमंत्री जयंत कुमार मलैया 20 मई की सुबह 10 बजे अधरौटा में करेंगे। अध्यक्षता सांसद प्रहलाद पटेल करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, विधायक पथरिया लखन पटेल, उमादेवी खटीक, प्रताप सिंह, जनपद अध्यक्ष डॉ. आलोक अहिरवाल, जिला पंचायत सदस्य सविता अवधेश सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम जितेंद्र खरे द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...