पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हम्माल नहीं मिले, व्यापारियों ने दो दिन बंद रखा काम

हम्माल नहीं मिले, व्यापारियों ने दो दिन बंद रखा काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में एक साथ बड़ी संख्या में किसानों को मैसेज आने से एक बार फिर व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं। वहीं दूसरी ओर हम्माल न मिलने एवं जगह की कमी के कारण दो दिन तक खरीदी का काम बंद कर दिया है।

शुक्रवार को केवल समर्थन मूल्य पर ही खरीदी हुई। व्यापारियों द्वारा खरीदी बंद होने के कारण मंडी के अन्य शेड खाली रहे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मंडी के गेट पर एक भी कर्मचारी तैनात नहीं था। मंडी के काउंटर का दरवाजा बंद था, वहीं अनुज्ञा कक्ष का ताला लटका हुआ था। इस संबंध में मंडी सचिव भरत समदिया ने कहा केवल व्यापारियों ने काम बंद किया था, मंडी के कर्मचारी पूरे समय तैनात थे। गेट व अनुज्ञा कक्ष बंद क्यों था इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं हैं।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज ने कहा मंडी में समर्थन मूल्य पर खरीदी के कारण अधिकांश हम्माल समितियों में काम कर रहे हैं। आवक होने से जगह नहीं है।

खबरें और भी हैं...