मढ़ियादो | शुक्रवार की रात रिटायर शिक्षक जनाब हाजी अब्दुल लतीफ कुरैशी का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन हो गया। कुरैशी अपने हसमुख स्वभाव के चलते जनप्रिय थे। उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें दमोह कब्रस्तान में सुपुर्द खाक किया गया। कुरैशी के पुत्र एडवोकेट रईस कुरैशी ने बताया मां को दमोह स्थित कब्रस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया था। उन्होंने कहा बाबू जी की इच्छा थीं कि उन्हें भी वहीं दफनाया जाए, जिस कारण ऐसा करना पड़ा। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।