पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असामाजिक तत्वों ने की एंबुलेंस में तोड़फोड़, शिकायत

असामाजिक तत्वों ने की एंबुलेंस में तोड़फोड़, शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल परिसर में खड़ी शासकीय एंबूलेंस में तोड़फोड़ करने के मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। चार दिन पहले सिविल सर्जन बंगला के पास खड़ी एंबूलेंस के कांच असामाजिक तत्वों के द्वारा फोड़ दिए गए थे।

वहीं अस्पताल के सामने भी हंगामा किया गया । इस मामले में कार्रवाई के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोतवाली पुलिस को आवेदन दिया गया है। साथ ही यातायात थाना प्रभारी को आवेदन देकर अस्पताल के पास खड़े होने वाली निजी एंबुलेंस को हटवाने व अन्य वाहनों को खड़े नहीं होने के संबंध में कार्रवाई की मांग की गई है। जबकि अस्पताल में गंभीर मरीज को देखते ही निजी एंबुलेंस के चालक और संचालक परिजनों को घेरने के लिए पहुंच जाते हैं। बुधवार को भी आग से झुलसकर आई महिला के परिजनों को जबलपुर ले जाने के लिए मनाने कुछ निजी एंबूलेंस के चालक संचालक ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए वहीं वार्ड तक मरीज के परिजनों के पीछे लगे रहे। यहां पर आए दिन शराबखोरी हाेती है इसी को लेकर तोड़फोड़ की गई है। प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ चेहरों को पहचाना गया है। इसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

दमोह। शहर के बजरिया वार्ड नंबर 6 में धार्मिक स्थल की जमीन पर कब्जा हटवाने की मांग को लेकर महिलाएं कोतवाली पहुंची। इसके बाद एसडीएम के नाम एक आवेदन दिया। जिसमें बताया कि कुछ लोग धार्मिक स्थल की जमीन पर कब्जा किए हैं जिसे हटाया जाए। जमीन पर मकान निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी नींव भर चुकी है। निर्माण कार्य भी जारी है। मना करने पर गाली गलौज की गई। मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान बेबी, नफीसा, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...