पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमडी डाॅक्टर हैं दमोह के नए कलेक्टर विजय कुमार

एमडी डाॅक्टर हैं दमोह के नए कलेक्टर विजय कुमार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं विजय कुमार, दमोह के 39 वें कलेक्टर के रूप में पदस्थ होंगे

दमोह | शासन की ओर से जारी की गई स्थानांतरण सूची में दमोह जिले का नया कलेक्टर विजय कुमार जे को बनाया गया है। वे वर्तमान में उज्जैन नगर निगम कमिश्नर हैं। वे 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग सागर जिले के बीना में एसडीएम के रूप में हुई थी। इसके बाद से मंडला जिला पंचायत सीईओ के रूप में पदस्थ किए थे। मंडला से उनका स्थानांतरण 5 जुलाई 2017 को उज्जैन नगर निगम कमिश्नर के रूप में हुआ था। दमोह उनके स्थानांतरण का चौथा जिला है और वे पहली बार कलेक्टर के रूप में पदस्थ किए गए हैं। श्री कुमार मूल रूप से साउथ के रहने वाले हैं और एमडी मेडिसन डाक्टर हैं। उन्होंने बताया कि संभवता वे शनिवार को ज्वाइन करेंगे। यहां पर बता दें कि दमोह कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा 3 अगस्त 2015 काे स्थानांतरण होकर आए थे। वे दमोह के 38 वें कलेक्टर थे। विजय कुमार 39 कलेक्टर के रूप में पदस्थ होंगे।

खबरें और भी हैं...