15 दिन में 380 वाहनों की चैकिंग की गई
एक मई से 15 मई तक चलाए गए विशेष चैकिंग अभियान में कुल 380 वाहनों की चैकिंग की गई है। जिसमें सात वाहनों से मोटरयान कर जमा कराया गया जिसकी कुल राशि 5 लाख 40 हजार 602 बताई गई है।
आरटीओ हृदेश यादव ने बताया कि 24 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें 2 लाख 45 हजार की वसूली की गई है। वहीं बिना फिटनेश, बिना परमिट, ओवरलोडिंग, नंबर प्लेट साफ न होना, ड्रावर कंडक्टर का वर्दी नहीं पहना, प्रेशर हार्न, प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर चालान काटे गए हैं।