पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओटीपी पूछकर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने 2 लोगों के रुपए वापस कराए

ओटीपी पूछकर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने 2 लोगों के रुपए वापस कराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी ऑफिस की साइबर पुलिस ने शातिर ठगी का शिकार हुए दो लोगों को उनकी राशि लौटने में सफलता हासिल की है। यह गिरोह सीधे-साधे लोगों को एटीएम कार्ड खराब होने पर ठीक कराने का लालच देकर उनका ओटीपी नंबर पूछ लिया करते थे और देखते ही देखते उनके खाते से रकम को साफ कर देते थे। एक सप्ताह के अंदर दो ऐसे मामले सामने आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए थे।

पुलिस ने बताया कि करीब 5 माह पहले शहर के बांसातारखेड़ा के रामलाल राठौर से एटीएम कार्ड का डिटेल बदमाशों ने पूछकर गायब कर दी थी। उनके खाते से ओटीपी नंबर बताता ही करीब 23 हजार दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर होगा हो गए। इसी तरह पथरिया के कंछेदी अहिरवार ने शिकायत की थी कि करीब 15 हजार किसी ने उनका एटीएम कार्ड पर दर्ज अंक पूछकर ओटीपी के माध्यम से राशि निकाल ली गई है। एसपी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।

साइबर सेल द्वारा करके फोन पे पर इसकी सूचना दी गई और लेन देन रोका गया

ओटीपी पूछा और राशि गायब, मैसेज से पता चला

पुलिस ने बताया कि बांसातारखेड़ा निवासी रामलाल राठौर के खाते से 23 मार्च को एटीएम बंद होने के नाम पर ओटीपी नंबर पूछकर खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए थे। आवदेक को मोबाइल में मैसेज आने के बाद स्थिति का पता चला था। इसी तरह पथरिया के कंछेदी लाल अहिरवार के साथ भी ठगी हुई थी। जिसके बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए थे। पड़ताल में पता चला कि इस राशि से फोन पे गेटवे के माध्यम से सोने की खरीददारी की गई थी। साइबर सेल की ओर से फोन करके फोन पे गेटवे पर इसकी सूचना दी गई थी और लेन देन रोका गया था। बाद में उक्त संस्था से राशि वापस दिलाई गई। जिसमें रामलाल राठौर को 23 हजार 600 रुपए और कंछेदी लाल अहिरवार को 14 हजार 500 रुपए की राशि लौटाई गई।

भास्कर संवाददाता | दमोह

एसपी ऑफिस की साइबर पुलिस ने शातिर ठगी का शिकार हुए दो लोगों को उनकी राशि लौटने में सफलता हासिल की है। यह गिरोह सीधे-साधे लोगों को एटीएम कार्ड खराब होने पर ठीक कराने का लालच देकर उनका ओटीपी नंबर पूछ लिया करते थे और देखते ही देखते उनके खाते से रकम को साफ कर देते थे। एक सप्ताह के अंदर दो ऐसे मामले सामने आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए थे।

पुलिस ने बताया कि करीब 5 माह पहले शहर के बांसातारखेड़ा के रामलाल राठौर से एटीएम कार्ड का डिटेल बदमाशों ने पूछकर गायब कर दी थी। उनके खाते से ओटीपी नंबर बताता ही करीब 23 हजार दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर होगा हो गए। इसी तरह पथरिया के कंछेदी अहिरवार ने शिकायत की थी कि करीब 15 हजार किसी ने उनका एटीएम कार्ड पर दर्ज अंक पूछकर ओटीपी के माध्यम से राशि निकाल ली गई है। एसपी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।

सीधे-साधे लोगों को इनाम का लालच देकर उनका ओटीपी नंबर पूछ लिया करते थे और देखते ही देखते उनके खाते से रकम को साफ कर देते थे

खबरें और भी हैं...