पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मड़ियादो के गर्ल्स हाॅस्टल में हुआ बोर, दो इंच पानी भी आया, आज पंप लगेगा

मड़ियादो के गर्ल्स हाॅस्टल में हुआ बोर, दो इंच पानी भी आया, आज पंप लगेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। मडियादो गर्ल्स हास्टल में चल रहा खनन का काम।

गर्ल्स हॉस्टल में पानी नहीं होने के कारण 2 किमी दूर नहाने जाती थीं 70 छात्राएं

भास्कर संवाददाता | दमोह

सर्व शिक्षा अभियान के तहत मड़ियादो में संचालित सरकारी बालिका हॉस्टल में शौचालय होने के बाद भी पानी की किल्लत के चलते 2 किमी दूर शौच के लिए जाने वाली छात्राओं को अब राहत मिल गई है। हास्टल के पास ही सर्चिंग के दौरान बोर करने पर बंपर पानी मिला है। बोर में दो इंच पानी निकला है। जिसमें गुरुवार को पंप डालने का काम किया जाएगा। दरअसल यहां पर छात्राएं हॉस्टल से दो किमी दूर नाला के पास शौच और नहाने के लिए जाती थीं। पानी की किल्लत के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ता था।

इस मामले को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर ने पीएचई के ईई केएस पवार और डीपीसी राजेंद्र पटेल को मौके का मुआयना करने भेजा था। इस बीच पीएचई ने पानी तलाशने के लिए टीम भेजी थी। टीम ने मौके पर पानी की तलाश की और यहां पर पीएचई ने खनन किया तो दो इंच पानी निकला है। यह बोर हास्टल के पीछे कराया गया है। जिसमें बंपर पानी आया है। बीआरसी टीकाराम कारपेटर ने बताया कि दो दिन पहले हास्टल के पीछे कराए गए बोर में अच्छा पानी आया है। संभवता गुरुवार को उसमें पंप डाला जाएगा। जिससे हास्टल में पानी की सप्लाई होगी। ऐसा होने से छात्राओं के सामने लंबे समय से चला आ रहा जलसंकट खत्म हो गया है।

यहां पर बता दें कि दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। डीपीसी राजेंद्र पटेल ने बताया कि हास्टल के पीछे नया बोर करने पर उसमें पर्याप्त पानी निकला है। यहां पर गुरुवार को पंप डालने का काम किया जाएगा।अब छात्राओं को खुले में शौच करने और नहाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...