पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी कौशल काउन्सिल 24को जबलपुर में

टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी कौशल काउन्सिल 24को जबलपुर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी कौशल काउन्सिल 24को जबलपुर में

दमोह| मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा भारत सरकार की टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी कौशल काउन्सिल वृहद स्तर पर 24 मई को जबलपुर में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी एलपी लड़िया ने बताया इस जॉव फेयर में पर्यटन क्षेत्र की बहुप्रष्ठित संस्थाएं प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के स्थानों के लिए तीन हजार से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराएंगे। इसके अतिरिक्त आधारभूत सेवाओं के साथ-साथ विशेषज्ञ सेवाओं यथा मल्टीक्यूजीन, कुक, किचिन हेल्पर, वेटर, स्टीवर्ड हाउसकीपिंग, सुपरवाइजर, मैनेजर, अकाउन्टेंट एवं एचआर मेनेजर, सुपरवाइजर, यूटिलिटी मैनेजर, टिकटिंग क्लर्क इत्यादि से संबंधित रोजगार उपलब्ध होंगे। इसमें कुशल शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ कम पढ़े लिखे आवेदकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। आवेदक 21 मई तक जिला रोजगार कार्यालय दमोह या ग्रामीण आजीविका मिशन दमोह में जॉव फेयर के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...