पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

दो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

दमोह| आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन मध्यप्रदेश के बैनर तले दो सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। संयोजक लक्ष्मी और महासचिव सीमा जैन ने संयुक्त रूप से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि बड़े हुए मानदेय का भुगतान एक अप्रैल से करने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवाकाल में दो साल की वृद्धि के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा हुई थी, लेकिन अभी तक उसमें कुछ भी नहीं हुआ है। सीमा जैन ने बताया कि 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने भोपाल में घोषणा कर का आदेश जारी किया था। लेकिन उसका पालन अब तक नहीं किया गया है।

मारपीट के तीन मामले दर्ज

दमोह| जिले के अलग अलग पुलिस थानो में मारपीट के चार मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गैसाबाद थाना में भैंसा निवासी लखन पटेल ने रिपोर्ट की है कि पवन पटेल व अन्य एक ने लाठी से मारपीट कर दी। हिंडोरिया थाना में भगवानदास 45 व अन्य को बाजार में एक दूसरे को लात घूंसों से मारपीट कर दंगा करने पर प्रकरण दर्ज किया गया। पटेरा थाना में नीमा पति िदलीप प्रजापति 28 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिलीप ने मायके में रहने से ससुराल आने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

कुएं में डूबने व अधिक शराबी पीने से दो की मौत

दमोह। गैसाबाद थाना क्षेत्र में जमुनिया थाना तेजगढ़ निवासी टिंकू अहिरवार की कुआं में गिरने से डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। वहीं हटा थाना क्षेत्र के बालाजी वार्ड निवासी टीकाराम उर्फ टिक्कू पिता रमेश रैकवार 28 की अत्यधिक शराब पीने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच में लिया है।

छत से गिरकर बालक गंभीर जबलपुर रैफर

दमोह| कोतवाली थाना क्षेत्र के फुटेरावार्ड निवासी तनिष्क सोनी 7 को छत से गिरकर घायल होने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...