पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरूषोत्तम मास के पहले दिन मंदिरों में आरती व छप्पन भोग लगाकर भजन कीर्तन किए गए

पुरूषोत्तम मास के पहले दिन मंदिरों में आरती व छप्पन भोग लगाकर भजन-कीर्तन किए गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरूषोत्तम मास के पहले बुधवार को शहर के मंदिरों में भगवान की आरती पूजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बूंदाबहु मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान की महाआरती की गई और छप्पन भोग लगाए गए। भजन मंडली द्वारा भजन संकीर्तन किया गया। महाआरती में श्रद्धालु महिलाओं पुरूषों की उपस्थिति रही।

आरती पूजन के बाद भंडारा प्रसाद वितरण हुआ। वहीं श्रीराधाबहु मंदिर में भी छप्पन भोग लगाए गए महाआरती की गई। श्री देव बूंदाबहु मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष देवी सिंह राजपूत ने बताया कि संपूर्ण पुरूषोत्तम माह में इसी प्रकार धार्मिक उत्सव होंगे और आज से एक माह तक अखंड हरेराम संकीर्तन भी प्रारंभ होगा। श्री देव बूंदाबहु मंदिर के पुजारी पं. मुकेश पाठक, रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 17 मई को जगन्नाथ स्वामी का विधिवत पूजन होगा और पूजन के बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। श्री देव बंूदाबहु मंदिर के ज्योतिशाचार्य पं. रवि शास्त्री महाराज ने बताया कि श्रीदेव बूंदाबहु मंदिर जिले का एकमात्र ऐसा देव स्थान है जहां पर वर्षभर धार्मिक उत्सव मनाए जाते हैं। इसी श्रंखला में संपूर्ण पुरूषोत्तम मास धार्मिक उत्सव होंगें। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य आलोक पांडे, अनुराग श्रीवास्तव, उमा प्रसाद असाटी, गोपालदास नामदेव, ओंकार असाटी आिद थे।

दमोह। पुरसोत्तम मास के पहले दिन बूंदाबहु मंदिर में भगवान को छप्पन भोग लगाए गए। महाआरती की गई।

खबरें और भी हैं...