पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म... ग्राम खर्राघाट इमलिया में संत रविदास मूर्ति की स्थापना एवं अखंड अमृतवाणी का हुआ आयोजन

धर्म... ग्राम खर्राघाट इमलिया में संत रविदास मूर्ति की स्थापना एवं अखंड अमृतवाणी का हुआ आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| ग्राम खर्राघाट इमलिया में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के प्रदेश धर्माचार्य रामदयाल शास्त्री के सानिध्य में अखंड अमृतवाणी कीर्तन एवं अमृतवाणी पाठ का आयोजन मूरत अहिरवार, मस्तराम, प्रमोद एवं शंकर के द्वारा किया गया। इस मौके पर पंचम शिक्षक, गोवर्धन महाराजपुर के अलावा गंाव के अन्य लोगों की उपस्थिति रही। ग्राम इमलिया नायक में भी संत रविदास के नवनिर्मित मंदिर में संत रविदास की मूर्ति की स्थापना समारोह पूर्वक की गई। सर्वप्रथम अमृतवाणी ग्रंथ की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद रामदयाल शास्त्री के करकमलों द्वारा विधि विधान से मूर्ति की स्थापना की गई एवं अमृतवाणी का पाठ किया गया। साथ ही गांव की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें विष्णु अहिरवार को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यक्रम के अंत में प्रशंसा पत्रों का वितरण किया गया।

अिभयान...युवाओं ने बेलाताल तालाब में किया श्रमदान

दमोह| बुधवार को नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत बेलातालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें युवाओं ने बैनर लगाकर श्रमदान किया। इस मौके पर अजय राय, आरएन त्यागी, वीरेंंद्र सिह, कामनी यादव, घनश्याम पटेल, राहुल राजपूत, सौरभ नेमा, रोहित श्रीवास्तव, दीपेश पटेल, भोले वर्मा, प्रदीप चौरसिया, वीरेंद्र पाटकर मौजूद थे।

उपलब्धि...प्रियंका ने 92.1 प्रतिशत अंक हासिल किए

नरसिंहगढ़| ग्राम की प्रियंका विश्वकर्मा ने हाईस्कूल परीक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से पास कर 461 अंक हासिल कर 92.1 प्रतिशत लाकर एवं प्रताप अहिरवार ने 407 अंकाें से 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं नेहा राजपूत खेजराकला ने 435 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल रोशन का विधयाक ने सम्मान किया: जबेरा। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की सूची में टॉप करने वाले छात्र रोशन चक्रवर्ती 10 वीं के छात्र को विधायक प्रताप सिंह नेक बधाई दी और सम्मानित किया। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में कोई परेशानी होने पर उच्च शिक्षा में हमेशा मदद के लिए तत्पर रहूंगा।

उपलब्धि... लगातार तीसरे वर्ष भी तेजगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा

दमोह| तेजगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल का परीक्षा फल लगातार तीसरे वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। इस वर्ष 49 छात्र छात्राओं में 46 प्रथम श्रेणी में तथा 3 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। मोहित शर्मा ने 95.4 प्रतिशत, मुस्कान जैन ने 93.4 प्रतिशत, निकिता राव सिंदे ने 92.8 प्रतिशत, सुरेंद्र सिंह लोधी ने 91.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। रिया जैन ने 89 प्रतिशत, राज सिंह नेक 86.6 प्रतिशत, रचना लोधी 86.4 प्रतिशत एवं मानसी जैन ने 86 प्रतिशत अंक हासिल किए। व्यवस्थापक विवेक असाटी, कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू, अध्यक्ष हरि सिंह यादव, प्राचार्य महेंद्र द्विवेदी ने छात्र छात्राओं को बधाई दी है।

घटना... हटा कृषि उपज मंडी के रसीलपुर शेड पर लगी आग, किसानों ने किया नियंत्रण बड़ा हादसा टला

दमोह| कृषि उपज मंडी समिति हटा में समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पर रखे चने की बोरियों में आग लगने से मंडी परिसर में अफरा तफरी मच गई। हालांकि किसानों के द्वारा आग सुलगने के तुरंत बाद काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौजूदा लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि प्राथमिक शाख समिति रसीलपुर केंद्र पर रखे चने की बोरियों के बीच किसी किसान ने बीड़ी सुलगाते समय माचिस की तीली फेंक दी, जिससे आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन आग के उग्र रूप धरण से पहले ही लोगों ने इसे बुझा दिया। बाद में हटा नगरपालिका की फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। जिसने आग बुझाई। आग से कुछ बोरिया में रखा चना को नुकसान हुआ है।

भूमिपूजन... 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन हुआ

जबेरा| जबेरा विधायक प्रताप सिंह ने बुधवार को विधानसभा मुख्यालय ग्राम जबेरा 20 लाख से बनने बाले सामुदायक भवन का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा आपके द्वारा चक्रवर्ती मोहल्ले में सामाजिक कार्यो सहित कन्या विवाह बैठक के लिए जो सामुदायक भवन की बहुप्रतीक्षित मांग थी उसका आज भूमि पूजन किया जा रहा है, विकास कार्य के लिए हम सामुहिक रूप से दलगत भावना से परे रहते हुए कार्य करते रहेंगे। भूमि पूजन में उपस्थित समस्त ग्रामीण ने विकास कार्य के प्रति विधायक का आभार माना। इस मौके पर सरपंच विनीता सिंह, गोविंद तिवारी, रघुंनदन तिवारी, नीरज जायसवाल, युवराज तिवारी, ओमप्रकश शर्मा, सचिन तिवारी, अजय तिवारी, इंदुर ठाकुर, भगवत धनगर, राजा पाठकर मौजूद रहे।

ज्ञापन...आम रास्ते पर कब्जा हटवाने ग्रामीणाें ने अपर कलेक्टर को आवेदन दिया

दमोह|
ग्राम बिलाई से कलेक्टोरेट आए ग्रामीणों ने आम रास्ता से कब्जा हटवाने अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा को आवेदन दिया। जिसमें कहा गया है कि भाईराम अहिरवार, झाडु अहिरवार एवं बैनी अहिरवार आम रास्ता पर कब्जा किए हैं। और आवागमन बंद कर दिया है। जबकि सालों से हम लोगों उसी रास्ते से निकलते आ रहे हैं। ग्रामीणाें ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अजंली, राधा, कामना, माया, चांदनी, दौलत, हीरा, पवन, संतोषरानी आदि मौजूद थे।

उपलब्धि...आर्दश और निखिल का सुयश

दमोह|
एक्सीलेंस स्कूल दमोह के हायर सेकंडरी के छात्र निखिल रैकवार ने गणित संकाय में 500 में से 451 अंक हासिल करके परिवार के नाम रोशन किया है। इसी तरह एक्सीलेंस स्कूल के छात्र आदर्श सिंह ठाकुर ने हायर सेकंडरी परीक्षा में गणित संकाय से 459 अंक हासिल किया है। दोनों छात्रों को स्कूल प्रबंधन ने शुभकामनाएं दीं हैं।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।

हमारा ई-मेल आईडी है s.mourya@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9977001072

खबरें और भी हैं...