पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि जयंती पर अभिषेक, सुंदरकांड पाठ एवं मंत्रों का जाप किया गया

शनि जयंती पर अभिषेक, सुंदरकांड पाठ एवं मंत्रों का जाप किया गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनि जयंती के अवसर पर उपकाशी हटा में देव श्री गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में विराजित मां पीतांबरा के सानिध्य में श्री शनिदेव जी मंदिर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह की बेला में काशी बनारस से पधारे हुए आचार्य पंडित संजय गौतम, पंडित श्री ऋषि तिवारी जी महाराज और पीतांबरा पीठ के पुजारी सोनेश जी महाराज व शनि मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र जी महाराज के मुखारविंदों से वेद मंत्रों का उच्चारण किया गया।

सभी ने शनि देव जी महाराज का पूजन-अर्चन वंदन और अभिषेक शनि स्त्रोत सुंदरकांड का पाठ शनि मंत्र का जप का कार्य को संपन्न हुआ। शाम को में आचार्यों द्वारा हवन कार्य पूर्ण कराया गया। जिसमें सभी नगर वासियों ने सम्मिलित होकर अपने जीवन को सफल बनाया।दर्शनार्थी पंडित गौतम ने बताया की हिन्दु मान्यताओं के अनुसार आज के दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते इधर काशी बनारस से पधारे विख्यात आचार्य पंडित श्री संजय गौतम ने बताया की ऐसे में शनि जन्मोत्सव का आयोजन व विशेष पूजा का उन लोगों के लिए खास महत्व होगा, जो शनि की साढ़ेसाती, शनि के ढैया या जन्मकुंडली में शनि की महादशा या शनि की खराब स्थिति से प्रभावित हैं।

खबरें और भी हैं...