वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन आज होगी रवाना
दमोह| मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत 17 मई को ट्रेन दमोह से वैष्णोदेवी के लिए रवाना होगी। अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा ने कहा है जिन आवेदकों का चयन इस तीर्थ यात्रा के लिए हुआ है, वे तीर्थ यात्री दमोह रेलवे स्टेशन पर सुबह 9 बजे से टिकिट प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए समग्र आईडी की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।