पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संबंधी कार्यशाला आयोजित

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संबंधी कार्यशाला आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत सरकार-नीति आयोग द्वारा दमोह जिले को विशेष आकांक्षावान जिला घोषित किए जाने के बाद जिले को अग्रणी जिलों की सूची में शामिल किए जाने के लिए प्रयास शुरू किए जा चुके हैं। इसी क्रम में नीति आयोग द्वारा स्वयं दमोह जिले को गोद लिया गया है। नीति आयोग की अधिकृत स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा: गत दिवस कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी, समस्त एपीसी एवं ब्लाकों से समस्त बीआरसीसी व पांच-पांच सीएसी बीएसी उपस्थित हुए।कार्यशाला में नीति आयोग द्वारा निर्धारित किए गए सूचकांकों में से मुख्यतः बच्चों के सीखने के प्रतिफल एवं बच्चों का शतप्रतिशत नामांकन पर चर्चा की गई। विकासखंडबार बीआरसीसी एवं उनके सहयोगियों द्वारा इन बिंदुओं पर आ रही कठिनाइयों एवं उनके निराकरण के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए गए।

आयोग प्रतिनिधि श्री तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि कार्यशाला में निकलकर आए मुख्य बिंदुओं एवं उन पर प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्य योजना तैयार की जाएगी, जिन पर अमल कराते हुए स्थिति में सुधार सुनिश्चित कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...