पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोहटा के गेहूं खरीदी केंद्र मौसीपुरा, रोंड, पटना मानगढ़, सिमरी जालम, बटयागढ़ को साइलो केंद्र दमोह में जोड़ा

नोहटा के गेहूं खरीदी केंद्र मौसीपुरा, रोंड, पटना मानगढ़, सिमरी जालम, बटयागढ़ को साइलो केंद्र दमोह में जोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब साइलों केंद्र में होगी समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी

भास्कर संवाददाता| बनवार

जबेरा सेवा सहकारी समितियों के द्वारा की जा रही समर्थन मूल्य गेहूं केंद्र मतौसीपुरा पटना मानगढ़ रोंड लकलका बटियागढ़ को साइलो खरीदी दमोह में जोड़ा गया है। जिसके बाद 17 मई से गेहूं खरीदी दमोह साइलों केंद्र पर सुबह 9 बजे शाम से 7 बजे तक होने के निर्देश 15 मई को जिला प्रबंधक दमोह के द्वारा जारी किए गए। जिसमें ऑपरेटर समिति प्रबंधक को साइलों केंद्र में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

गौरतलब हो कि गेहूं उपार्जन का कार्य संचालित कर रही सेवा सहकारी समितियों के द्वारा खरीदी कार्य में अव्यवस्थाएं सहित भंडारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों की उपज का समय पर तौल न होने के चलते जिला स्तरीय उपार्जन समिति के द्वारा साइलों केंद्र दमोह में उक्त केंद्रों की गेहूं खरीदी करने के आदेश जारी किए गए। जैसे ही दमोह साइलो केंद्र गेहूं खरीदी होने का आदेश समिति प्रबंधकों को मिला है वैसे ही खरीदी केंद्र पर अपने चहेते व्यापारीनुमा किसानों का गेहूं भारी मात्रा में केंद्रों पर जमा कर लिया गया है।

आदेश के पूर्व गेहूं केंद्र पर आने का बहाना बनाकर गेहूं खरीदी कार्य में किसानों के पंजीयन व्यापारियों को लाभ दिलवाने की मंशा स्पष्ट हो रही है। क्योंकि दमोह साइलों केंद्र पर रोंड सिमरी जालम मौसीपुरा गेहूं खरीदी केंद्रों की खरीदी होने की वजह से गेहूं खरीदी की आड़ में किए जा रहे फर्जीवाड़े पर अंकुश लगने के साथ- साथ समय पर किसानों की तुलाई की जाएगी और दमोह जिला मुख्यालय से 40 किमी की दूरी तक गेहूं उपार्जन केंद्रों की खरीदी अब साइलो केंद्र के दायरे में रखा गया है। साइलों खरीदी केंद्र तक ले जाने में जहां परिवहन खर्च सहित कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन गेहूं खरीदी केंद्र पर हफ्तों भटकते रहना अधिक तौल माल की रखवाली सहित अनेकों समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि साइलों केंद्र पर गेहूं पहुंचते ही तौल कांटा करके उपार्जित गेहूं की रसीद तत्काल किसान को दे दी जाएगी।

जिला आपूर्ति अधिकारी पदमचंद जैन का कहना है कि जगह व वारदाने की कमी के चलते किसानों की परेशानी कम करने के लिए साइलों केंद्र दमोह का दायरा बढ़ाकर और भी केंद्रों को शामिल किया गया है।

साइलों केंद्र पर किसानों के लिए अपनी उपज लाना है। जो कि लाते ही उपार्जित कर ली जाएगी न तो किसानों को अधिक समय केंद्र पर बैठना पड़ेगा ना ही भटकना पड़ेगा। साइलों केंद्र पर खरीदी किए जाने के आदेश के पूर्व केंद्र पर रखी किसानों की गेहूं खरीदी उठाव कार्य किया जाएगा लेकिन 17 मई से गेहूं खरीदी साइलों केंद्र दमोह पर ही होगी।

खबरें और भी हैं...