पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुत्ता सामने आने पर अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर पलटी, पांच घायल

कुत्ता सामने आने पर अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर पलटी, पांच घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल किशोर को मोहास से दवा खिलाकर ललितपुर लौट रहा था परिवार

भास्कर संवादाता|दमोह

हिंडोरिया थाना क्षेत्र के घाट पिपरिया के पास शुक्रवार दोपहर तेजरफ्तार कार सड़क पर कुत्ता आने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गई। कार दुर्घटना में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस और 100 डायल से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी अनुसार ललितपुर गांधीनगर में रहने वाला रजक परिवार मोहास से वापस लौटकर ललितपुर जा रहा था तभी रास्ते में कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार पुरसोत्तम पिता गोरेलाल रजक 70, सपना पति संतोष, अभिषेक पिता संतोष रजक 17, अनिकेत पिता संतोष 18 एवं अरविंद पिता जमनाप्रसाद रजक 32 को चोट लगने पर जिला अस्पताल लाया गया। घायल चालक अरविंद ने बताया कि हम लोग अभिषेक को मोहास लेकर गए थे उसका पैर फैक्चर होने पर दवा खिलाकर वापस लौट रहे थे रास्ते में कार के सामने कुत्ता आने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई जिससे सभी को चोंटे आई हैं पुरसोत्तम को ज्यादा चोट आई हैं।

खबरें और भी हैं...