पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीपी जलने से एक घंटे तक बंद रही बिजली सप्लाई

डीपी जलने से एक घंटे तक बंद रही बिजली सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| बस स्टैंड चौराहा से किल्लाई नाका के बीच पुरानी जिला पंचायत के सामने लगी डीपी का बाक्स जलने के कारण शुक्रवार की शाम करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। शाम करीब 7 बजे बाक्स जल गया जिसके सुधार कार्य के लिए विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद कर दी।

रात करीब 8 बजकर 10 मिनट तक बिजली सप्लाई बंद रही। इस बीच लोग गर्मी उमस से हलाकान हो गए। वहीं दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत मंडल के मेंटेनेंस अधिकारी डीआर देशमुख ने बताया कि गर्मी के कारण डीपी का बाक्स जलने के कारण सुधार कराने के लिए सप्लाई बंद की गई थी जो सुधार कार्य के बाद सुचारू रूप से चालू हो गई थी।

खबरें और भी हैं...