दमोह| पथरिया थाना क्षेत्र के चिरोला गांव में रूपयों के लेनदेन के विवाद पर से एक युवक के ऊपर गर्म चाय फेंक दी। पीड़ित को बेहोशी की हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां होश में आने के बाद घटना की जानकादी देते हुए आरोपी पर जेब में रखे रूपए और मोबाइल निकालने का आरोप लगाया गया। जानकारी अनुसार चिरोला निवासी राकेश उर्फ कलू पिता पूनम पटेल 30 दमोह के ठेकेदार की बोरिंग मशीन चलवाता है जो पथरिया से मशीन लेकर चिरोला पहुंचा था।
पीड़ित ने बताया कि गांव में गोलू लोधी चाय दुकान चलाता है जिसकी दुकान पर बैठे थे तभी गोलू ने मुझसे उधारी के 200 रूपए मांंगे थे जो बाद में लेने बोला तो उसने गर्म चाय का डंका ऊपर उड़ेल दिया। जिससे मैं झुलस गया और बेहोश गया। उसने बताया कि आरोपी ने मेरी जेब से 41 हजार रूपए और मोबाइल भी निकाल गया।