बटियागढ़ के खड़ेरी गांव की घटना
दमोह | बटियागढ़ थाना क्षेत्र के खड़ेरी गांव में जमीन का सरकारी नाप कराने को लेकर एक युवक पर हमला कर गंभीर कर दिया। युवक के हाथ, पीठ, गर्दन, कमर आदि हिस्सों में चोटें आई हैं। घायल को इलाज के लिए बटियागढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रैफर किया गया।
जानकारी अनुसार केशवराम पिता हरिराम पटेल 39 के साथ जमीन का सरकारी नाप कराने पर से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मैंने अपनी जमीन खसरा नंबर 447/2, रकबा नंबर 0.01 हेक्टेयर का नाप करवाने के लिए आवेदन लगाया था। जिसके बाद आरआई पटवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे और नाप किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस नाप पूरा होने से पहले ही निकल गई थी। नाप होते ही जब जमीन पर जाली पत्थर लगाए जा रहे थे तभी आरोपी रामलाल पाल, श्रंगाररानी, पवन, सुरेंद्र, चंदा आदि ने मिलकर राड लाठियों से हमला कर दिया। जिससे मेरे हाथ के पंजे की अंगुली सहित गर्दन, पीठ और कमर में मुंदी चोटें आई है। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं।
पुलिस ने मामला जांच में लिया है।