पेंशनर्स पंचायत में पेंशन वृद्धि की घोषणा से हर्ष
दमोह| मुख्यमंत्री के निवास पर आयोजित हुई पेंशनर्स की पंचायत में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री ने घोषित किया कि शासकीय सेवा सें 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स एवं परिवार पेंशनर्स को पेंशन में सातवें वेतन के अनुसार 2.57 गुना की वृद्धि की जाएगी। इस वृद्धि का नगद लाभ तत्काल प्रभाव से देय होगा। उन्होंने बकाया एरियर्स का भुगतान किस्तों में करने का वादा किया तथा पेंशनर्स की अन्य समस्याओं का निराकरण के लिए पेंशनर्स बोर्ड गठित करने की घोषणा की है। पेंशनर्स की पंचायत में दमोह जिले से एचएन सिंह उपप्रांताध्यक्ष, जगदीश चौबे, प्रांतीय महामंत्री स्वामी अशोक तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार सेन जिला महामंत्री, सत्यम पांडे संगठन मंत्री जिला शाखा दमोह जाकर शामिल हुए।