विकास यात्रा के विधान सभावार प्रभारी नियुक्त
दमोह। भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 मई से 15 जून तक मप्र के समस्त जिलों में विधानसभावार क्षेत्र को केंद्र बनाकर विकास यात्राओं का आयोजन किया जाना है। प्रत्येक विधानसभा में जहां भाजपा विधायक हैं वहां पर उनके नेतृत्व में विकास यात्रा निकाली जाएगी। जिस क्षेत्र में भाजपा विधायक नहीं है वहां पर स्थानीय सांसद, जिले में उपलब्ध निगम, मंडल, प्राधिकरण अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर निगम के महापौर एवं निगम अध्यक्ष अथवा जनपद अध्यक्ष को कार्यक्रम की जवाबदारी सौंपी गई है। दमोह विधानसभा का नेतृत्व मप्र. शासन के वित्तमंत्री एवं स्थानीय विधायक जयंत मलैया, पथरिया में लखन पटेल, हटा में उमादेवी खटीक एवं जबेरा में बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल यात्रा का नेतृत्व करेंगे।