देहात थाना क्षेत्र के किशुन तलैया क्षेत्र में गुरूवार की शाम आबकारी विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई कर अवैध शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से हाथ भट्टी में शराब बनाई जा रही है। जिसके दो प्रकरण दर्ज किए गए। साथ ही 18 लीटर शराब एवं महुआ लहान 80 किलो नष्ट किया गया।
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक अनुरोध सेन, आरक्षक हरि सिंह, सैनिक राजू सिंह मौजूद रहे। आबकारी अधिकारी शैलेश जैन के निर्देश में कार्रवाई की गई।
दमोह। इस तरह से अवैध रूप से बनाई जा रही थी शराब।