पथरिया थाना क्षेत्र के असलाना निवासी मां बेटे के साथ गांव के लोगों ने लाठी पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार सोनाबाई पति गोपाल अहिरवार 35 गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे घर के पास कचरा फेंकने के लिए गई थी जहां कचरा फेंकने को लेकर शेलू चढ़ार, संदीप सहित महिलाओं ने मारपीट कर पत्थर लाठी से घायल कर दिया। वहीं बचाने पहुंचे बेटे जितेंद्र के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि जिस जगह कचरा फेंका था उस जगह को आरोपी अपनी बता रहे थे और इसी को लेकर विवाद किया और मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
वायपास मार्ग पर युवक को मारपीट कर घायल किया
दमोह। देहात थाना क्षेत्र के किल्लाई वायपास मार्ग पर बीती रात एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी अनुसार सागरनाका पुलिस चाैकी के पीछे रहने वाले मुकेश पिता तुलसी अहिरवार 31 के साथ प्रमोद ठाकुर, सौरभ साहू ने मारपीट कर दी। घायल के सिर में चोट आई है। शराबखोरी को लेकर विवाद होना बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।