नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने गुरूवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी विवेक अग्रवाल को आवेदन दिया।
इस दौरान पटेरा हाल विजयनगर निवासी अनीता पति शंकर सिंह राजपूत ने बताया कि मेरी नवविवाहिता बेटी शालनी 24 ने 21 अप्रेल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी की शादी 13 फरवरी 2018 को कपिल उर्फ देवेंद्र राजपूत निवासी मालखेडी़ चौराहा के पास होशंगाबाद के साथ हुई थी। शादी में अपनी स्थिति के हिसाब से सब कुछ दिया था लेकिन शादी के कुछ दिन बाद मेरी बेटी को ससुराल में ननद,सास एवं पति 5 लाख रुपए देने की मांग करने लगे जबकि कपिल स्वयं आरक्षक है उसने मोबाइल पर मेरे पति और बेटी को दहेज को लेकर उलाहना दी और रुपए नहीं देने पर तलाक देने की धमकी दी। जिससे घबराकर मेरी बेटी ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मेरी बेटी समझदार और पढ़ी लिखी थी लेकिन उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।