कौरता में जुटेंगे आप पार्टी के पदाधिकारी
जबेरा|जबेरा विधानसभा के गांव कौरता में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। जिसमें आम जनता की पसंद से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर जनता का मत टटोलेंगे। पार्टी के लोकसभा प्रभारी सुनील राय, दमोह विधान सभा प्रभारी चंद्र मोहन गुरू, जबेरा विधानसभा प्रभारी बसंत राय सहित जिले व आसपास जिलों के पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।
जिसमे पार्टी कार्यकर्ताओं की राय सुमारी सहित आम जनता की आम राय से विधानसभा प्रत्याशी के चयन की प्रकिया शुरू होगी। बसंत राय ने बताया कि आम आदमी की लड़ाई ओर व्यवस्था परिवर्तन समिति के द्वारा पार्टी फोरम में जनता की कुछ ज्वलंत गंभीर समस्याओं को रखा जाएगा और इन शर्तों के आधार पर ही विधानसभा की चुनावी रणनीति तय होगी जिसमें पार्टी में आम जनता की पसंद के प्रत्याशी विधानसभा में उतारा जाएगा।
ज
िसमे लोकगीत गायक संजय उर्फ मोहंती राय, उपाध्यक्ष वीरेंद्र राय, गोविंद सिंह, देवदीन पटेल, महेश आदिवासी, सुरेंद्र सिंह, खिलान सिंह, रघुवीर लालचंद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।