योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार नंबर बैंक खाते से लिंक करवाएं
दमोह|जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति-जनजाति के हितग्राहियों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना आधार नंबर, आधार अद्यतन, जाति प्रमाण पत्र, समग्र आई डी तथा बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं। कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने कहा है अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मप्र शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपने निकटतम आधार केंद्र, पंजीयन केंद्र पर जाकर आधार पंजीयन एवं आधार में जानकारी सही करवाएं और निकटतम लोक सेवा केंद्र में डिजिटल हस्ताक्षर जाति प्रमाण पत्र बनवाएं एवं अपने कार्ड कार्यालय-ग्राम पंचायत में जाकर समग्र आईडी को आधार नंबर से लिंक कराते हुए सही जानकारी फीड कराएं ।