अंकिता खरे ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किया
दमोह। सरस्वती स्कूल दमोह की छात्रा अंकिता खरे ने कक्षा कक्षा दसवीं की परीक्षा में 500 में से 455 अंक प्राप्त कर 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सभी विषयों में विशेष अंक प्राप्त किए। अंकिता जबलपुर नाका निवासी ज्योति राकेश खरे की सुपुत्री हैं। अंकिता ने बताया कि वह रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करती थीं। वह भविष्य में आइएएस बनना चाहती हैं।