जिले में कई जगह मारपीट : दमोह | जिले के अलग अलग थानों में मारपीट के आठ मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार धनगौर गुंजी निवासी नन्नीबाई पति मिठ्ठू लोधी को हरिराम सिंह लोधी व 2 अन्य ने छत पर जाने के विवाद पर डंडे से मारपीट कर दी। पथरिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 निवासी उमाशंकर को जगदीश पाल ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। बटियागढ़ थाना में गुड्डू पिता गनेश चौरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कपिल चौरसिया व अन्य एक ने मारपीट की। मडियादो थाना में कोमल पिता कडोरी पाल को द्वारका गडरिया ने पीटा।