किशोर को पीटा, सिर में चोट लगी, केस दर्ज
दमोह | देहात थाना क्षेत्र के किशुनतलैया के पास रहने वाले एक किशोर के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। सिर में चोट लगने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार ध्रुव पिता नीरज शुक्ला 16 के साथ तुलसी और छोटू ने मारपीट कर दी। ध्रुव ने बताया कि आरोपी किसी बच्ची के साथ मारपीट कर रहे थे जिसे बचाने पहुंचा तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट कर दी।