अगला टायर फटने से कार पलटी, ड्राइवर को आईं चोटें
दमोह | गैसाबाद थाना क्षेत्र के हिनौता नकटी के बीच कार का अगला टायर बस्ट होने से पलट गई। कार चालक हादसे में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई गई है। जानकारी अनुसार धुनगुवां निवासी देवेंद्र पिता खुमान कुशवाहा 32 अपनी कार से हिनौता की ओर जा रहे थे तभी नकटी और हिनौता के बीच कार का टायर बस्ट होने से कार तीन चार पलटी खाकर पलट गई।