शराब के नशे में बाइक चला रहा युवक भैंस से टकराकर घायल हो गया। बाइक भैंस से टकराने के बाद बाइक चालक सड़क पर गिर गया जिसे लोगों ने उठाकर सड़क किनारे लिटा दिया इस दौरान युवक अपने पास शराब की बाटल रखे थे जो उसने हाथ में पकड़ ली और नशे में धुत्त होने के बाद भी उसने शराब की बाटल नहीं छोड़ी। घटना की सूचना लोगों ने 100 डायल को दी।
मौके पर पहुंची 100 डायल की टीम ने युवक को वाहन में रखकर जिला अस्पताल पहुंचा। जानकारी अनुसार रविवार सुबह आवंरी बरखेरा निवासी रजनीकांत विश्वकर्मा बाइक से जा रहा था तभी सड़क पर जा रही भैंस से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे वह सड़क पर गिर गया। शराब का नशा अधिक होने से वह बेसुध हो गया। अस्पताल में होश आने के बाद वह चला गया।