राज्यसभा सदस्य पूर्व मंत्री राजमणि पटेल द्वारा मप्र में निकाली जा रही सत्ता बदलो-संविधान बचाओ यात्रा रविवार को दमोह आई। कचौरा मार्केट स्थित अंबेडकर भवन में हुई आमसभा में पटेल ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं, उससे संविधान को खतरा हो गया है।
उन्होंने कहा जिस संविधान से देश चलता है आज उसी को बचाने की जरूरत पड़ रही है। पूर्व मंत्री राजा पटैरिया ने आकंडों सहित भाजपा की करनी और कथनी को कार्यकर्ताओं के सामने रखा। उन्होंने कहा कि अब आर-पार की लडा़ई के लिए तैयार रहना होगा तभी परिवर्तन होगा।
भाजपा की कार्यशैली तानशाहों जैसी : विधायक
विधायक प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाहों जैसा व्यवहार कर रही है। इस मौके पर मनु मिश्रा, जिला सदस्य ज्योति पटेल, गौरव पटेल, लालचंद राय, भूपेंद्र अजमानी, गोलू सराफ, भगवानदास चौधरी, चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह, ब्रजकिशोर सोनी, कमला निशाद, वीरेंद्र ठाकुर ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष नितिन मिश्रा ने किया। आाभार तिलक सिंह लोधी ने माना।
कार्यक्रम में प्रभात मिश्रा, गजेंद्र चौबे, लक्ष्मण सिंह, अरविंद तिवारी, संजय चौरसिया, शैलेंद्र सिंह, गोकुल पटेल, पवन गुप्ता, बृजेंद्र सिंह, केके अग्रवाल, श्रीराम पटेल, अशोक विश्वकर्मा, राजीव पांडे, जुगराज सिंह, हेमंत पटेल, पप्पू नायक, मंजीत यादव, पवन पाठक, राजेश तिवारी, सुनील आनंद, आशीष पटेल, अनुनय श्रीवास्तव, वीरेंद्र सोनी सहित शहर सहित ग्रामीण अंचलों से आए बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।