दमोह | पुरूषोत्तम मास में फुटेरावार्ड नंबर 2 स्थित श्री संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन चल रहा है। 16 मई से शुरू हुआ अखंड रामायण पाठ का समापन 13 जून को होगा। अखंड रामायण पाठ में 24 घंटे पाठ करने श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी रहती है। शनिवार मंगलवार को मंदिर में दूर दूर से श्रद्धालु पूजन अर्चन के लिए पहुंचते हैं। साथ ही हनुमान चालीसा पाठ कर आरती में शामिल होकर पुण्यलाभ ले रहे हैं।