दमोह | जिले के राजापटना निवासी भूपसींग लोधी के पुत्र लोकेंद्र लोधी ने उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययन करके कक्षा दसवीं में 500 में से 479 अंक हासिल कर 96 प्रतिशत अंक हासिल कर सभी विषयांे में विशेष योग्यता के साथ जिला मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। साथ ही छात्र ने गणित विषय में 100 अंक प्राप्त किए हैं। इनकी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने शिक्षकों, माता-पिता व परिजनो को दिया है।