पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व निकली जलकलश यात्रा

श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व निकली जलकलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने लोको से निकली जलकलश यात्रा।

भास्कर संवाददाता | दमोह

पुरुषोत्तम माह में शहर में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। पुराने रेलवे लोको में रैकवार समाज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा कराई जा रही है। कथा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। मांगज वार्ड नंबर 4 स्थित शिव मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कथाचार्य पं. राधा पदरेणु, शुभम पांडे महाराज एवं देवकीनंदन पांडे हंै। किरण रैकवार ने श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचने की अपील की है।

इसके अलावा महाकाली चौराहा के पास स्थित श्रीदेव बांकेबिहारी मंदिर में श्रीमद भागवत कथा चल रही है। रविवार की कथा में पं. चंद्रगोपाल पौराणिक ने श्रोताआें को भगवान की बाललीलाओं का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान पूजन हुआ। भगवान की बाललीलाओं के प्रसंग से श्रोता आनंदित हुए। वहीं गोवर्धन पूजन कर धर्मलाभ अर्जित किया। कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...