पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविलियन का आदेश जारी करने की मांग

संविलियन का आदेश जारी करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | अध्यापक संवर्ग के शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग काे लेकर अध्यापक महासंघ ने वित्त मंत्री जयंत मलैया से चर्चा की। विदित हो कि विगत दिनों मप्र की कैबिनेट में सीएम ने कर्मचारियों की समस्याओं, वेतनमान, वेतन विसंगतियों के निराकरण के लिए श्री मलैया को जिम्मेदारी दी है। वित्तमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही कैबिनेट में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। चर्चा के दौरान कमल सिंघई, पारस जैन, प्रमेंद्र जैन, कर्मचारी कांग्रेस से सुरेंद्र सिकर्रा, ऋषि उपाध्याय, राज्य कर्मचारी संघ से अनिल जैन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...