दमोह | देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत र| राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को मनाई जाएगी। कांग्रेस नेता हरिशंकर चौधरी अजय टंडन, रतनचंद जैन, सतीश जैन, संजय चाैरसिया ने समस्त कांग्रेसजनों से कहा है है कि सुबह 11 बजे वृद्धाश्रम में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वृद्धों असहायों को फल वितरण के बाद राजीव जी के जीवन पर विचार संगोष्ठी होगी। कांग्रेस सेवादल, महिला, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हों।