दमोह | सतधरू परियोजना भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री जयंत मलैया ने रविवार को मप्र की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने ग्राम जोरतला की छात्रा अंजु लोधी कक्षा 12 वीं में 90 प्रतिशत अंक, स्वाती तोमर पटना बुजुर्ग 85 प्रतिशत, कक्षा 10वीं के छात्र लोकेंद्र सिंह 96 प्रतिशत अंक तथा जयपाल लोधी जोरतला 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर इन छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया।